बंद करे

उद्यानिकी

               उद्यान विभाग के ब्लॉक प्लांटेशन योजनांतर्गत वर्ष 2019-20 में बलरामपुर -रामानुजगंज जिले को हरिहर बनाने के तहत् 04 विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम रूपपुर, रामचन्द्रपुर के ग्राम विजयनगर, शंकरगढ़ के डीपाडीहकला, कुसमी के ग्राम जमीरापाट में मनरेगा अंतर्गत 5312 फलदार पौधे आम, अमरूद, मुनगा, पपीता, नाशपती, कटहल, सीताफल, नीबू का रोपण किया गया है। ब्लॉक प्लांटेशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देने और आत्मनिर्भर बनाने हेतु 50 हजार पौधे का उत्पादन नर्सरी तैयार कर कार्य स्वीकृत किया गया। ब्लॉक प्लांटेशन का सकारात्मक प्रतिफल प्राप्त होने पर वर्ष 2020-21 में पुनः तीन विकासखण्ड कुसमी के हर्री, राजपुर के अमड़ीपारा, और बलरामपुर के पस्ता में पोषक तत्व से भरपूर मुनगा पौधे का ब्लॉक प्लांटेशन कार्यक्रम क्रियान्वित किया गया। विकासखण्ड राजपुर के ग्राम अमड़ीपारा में मुनगा के उचित विकास में तेजी लाने हेतु मल्चिंग के साथ-साथ पौध रोपण किया गया, जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त हुए। आगामी वर्ष में मुनगा से तैयार अन्य उत्पादों से और अधिक आमदनी प्राप्त हो सकेगी ।